BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

शादी के महज एक साल बाद नवविवाहिता ने लगा ली फांसी,पुलिस कर रही है जांच

CG JAGRAN.जांजगीर जिले के मेउभांटा गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम ट्विंकल यादव था। बताया जा रहा है,कि साल भर पूर्व ही उसने त्रिजेय यादव नामक युवक से प्रेम विवाह किया था,जो रोजी मजदूरी का काम करता है जबकि वो घर पर मनिहारी की दुकान चलाती है। रात में पति पत्नी खाना खाकर सो गए। सुबह चार बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।

Related Articles

Back to top button