BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

छुरीकला समिती में धान खरीदी कह हुई शुरुआत,भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

CG JAGRAN.COM/पूरे छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। समर्थन मुल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कोरबा के छुरीकला स्थित समिती शुक्रवार की दोपहार 1 बजे धान खरीदी की शुरुआत हुई। इस मौके पर भाजपा नेताओं के साथ ही धान खरीदी केंद्र के प्रबंधन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। केंद्र में धान खरीदी का उद्घाटन होने के बाद भाजपा नेताओं ने समिती प्रबंधकों को कहा कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें न तो धान की छल्ली लगाने को कहा जाएगा और ना ही किसी तरह का काम कराया जाएगा। इस अवसर पर छुरीकला के प्रबंधक अशोक दुबे, प्रमुख किसान शिव पटेल, महेंद्र सिंह राजपूत एवं अन्य किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र में अहाता एवं सर्व सुविधायुक्त शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए त्वरित निर्माण की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button