
CG JAGRAN.COM/छ.ग. के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन गुरुवार को कोरबा में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोरबा का जिला प्रशासन पूरी रह से तैयार नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर निगम का अमला पूरी जी जान से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में निगम अमला सड़क किनारे मौजूद अस्थाई दुकानों को हटाने में जुटा हुआ है। सुभाष चौक से लेकर घंटाघर और बुधवारी तक निगम की टीम ने बुधवार की सुबह 11 बजे अभियान चलाया दुकानों को हटाया। इस दौरान जिन दुकानदारों के द्वारा आनाकानी की गई उनके सामानों को जप्त भी कर लिया गया।