BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

सायबर ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार,रांची से हुई गिरफ्तारी

CG KAGRAN.COM/सायबर ठगी के मामले में एमसीबी जिले की मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथी लगी है। मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को झारखंड की राजधानी रांची गिरफ्तार किया है। प्रार्थी वसीन ने पुलिस से शिकायत की थी,कि उसका सिम हैक कर अज्ञात ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसे करीब दो लाख रुपयों का चूना लगाया है। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की और रांची से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने आईफोन,एंड्रॉइड मोबाइल,डेबिट कार्ड,सिम कार्ड और लैपटॉप को जप्त किया है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता से खुश होकर एसपी ने ईनाम की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button