
CG JAGRAN.COM/कोरबा में बड़े दिन की खुशियां मसीही समुदाय द्वारा क्रिसमस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। चारों तरफ क्रिसमस की खुशियां देखने को मिली। क्रिसमस मसीही समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है,जिसे इस समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय द्वारा विशेष तैयारी की गई थी। शहर के सभी गिरीजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी जगह प्रभु ईसा मसीह की विशेष प्रार्थना की गई। रात के 12 बजते ही समुदाय में उत्साह का संचार हो गया और सभी ने इस पर्व की लोगों को बधाईयां दी। देर रात तक जश्न मनाने का दौर चलता रहा। निहारिका स्थित चर्च ऑफ क्राईस्ट में इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने ईसा मसीह से प्रार्थना कर लोगों की सुख समृद्धी की कामना की।