BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

धान मंडियो में किसानों को लगाया जा रहा चूना,लिया जा रहा अतिरिक्त धान

CG JAGRAN.COM/कोरबा के साथ ही प्रदेश के जांजगीर जिले में भी किसानों को चूना लगाने का काम किया जा रहा है। जिले के लगभग सभी धान खरीदी केंद्रो में किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है,जिससे किसानों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। कलेक्टर ने साफ-साफ कह दिया है,कि किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान नहीं लिया जाना है,बावजूद इसक रसोटा धान मंड़ी में किसानों से अधिक मात्रा में धान लिया जा रहा है। रसोटा धान मंडी में किसानों से 40 किलो 600 ग्राम के स्थान पर 42 किलो 120 ग्राम धान लिया जा रहा है। इतना ही नहीं फड़ में किसानों के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button