BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

रुमगढ़ा में फांसी लगाकर पति ने कर ली खुदकुशी,पत्नी के मायके जाने से था नराज

CG JAGARAN.COM/पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई इधर पत्नी के मायके जाने से नाराम होकर पति ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दर्री थानांतर्गत रुमगढ़ बस्ती मे रविवार की सुबह दस बजे यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि मृतक पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया,जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। सुबह सुबह पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। दर्री पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा,कि मौके पर खून बिखरा पड़ा है,इस लिहाज से मामले को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button