
CG JAGRAN.COM/धान खरीदी केन्द्रों पर चल रही मनमानी का एक प्रमाण कोरबा जिले के पानी नोनबिर्रा धान खरीदी केंद्र पर दिखाई दिया। धान बेचने गए किसानों ने खरीदी केंद्र के प्रभारी डाकेश्वर प्रसाद पांडे पर आरोप लगाया कि वह 40.9 केजी के हिसाब से धान की तौल करवा रहे हैं जबकि नियमत 40.6 केजी के हिसाब से धान को तोलने की व्यवस्था की गई है,इस मामले को लेकर फड़ प्रभारी और ग्रामीणों के मध्य विवाद शुरू हो गया। तू तू में में से शुरू हुआ विवाद मारपीट की स्थिति तक पहुंच गया। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए मांग की है कि केंद्र प्रभारि को तत्काल हटाया जाए