
CG JAGRAN.COM/एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रुप से घायल एक निजी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम जेठू राम साहू था,जो रामपुर बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है,कि जेठूराम महेश दुबे नामक ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था। ठेकेदार उसे वेतन के लिए काफी घुमा रहा था। पिछले दो माह से उसे वेतन नहीं दिया गया था। वेतन नहीं मिलने से वह काफी परेशान था। गुरुवार की सुबह वह आरामशीन स्थित ठेकेदार के पास वेतन लेने जा रहा था,इसी दौरान रामपुर हनुमान मंदिर के पास एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद जेठू राम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।