BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

युवक पर गोली चलने से मची सनसनी,पुलिस कर रही मामले की जांच,युवक की हालत गंभीर

CG JAGRAN.COM/नव वर्ष का आगाज होने के साथ ही कोरबा जिले की शांत फिजा आपराधिक गतिविधीयों से अशांत हो उठा है। साल के पहले दिन से ही कोरबा में संगीन आपराधिक घटनाएं हो रही है। फिर चाहे राताखार अग्निकांड हो या फिर सराफा कारोबारी की हत्या मामला। दोनों ही मामलों में पुलिस की जांच चल रही है। इस बीच बीती रात कोरबी में एक युवक पर गोली चला दी गई,जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम कृष्णा पांडेय है,जिस पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। गोली युवक की पीठ पर लगी और रीढ़ की हड्डी में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। घायल युवक को कटघोरा के निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक पर गोली किसने और क्यों चलाई इस बात का का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button