
CG JAGRAN.COM/नेहरू नगर वार्ड के अंतर्गत कुआंभट्टा क्षेत्र में संचालित अपना घर सेवा आश्रम के नजदीक एक गौशाला के पिछले हिस्से से चोरों ने पाइप को काटने का प्रयास किया। सेवा आश्रम की कर्मचारी कविता राठौर ने बताया कि रात्रि को उन्हें खटपट होने की जानकारी मिली। मौके पर जायज लिया गया तो गौशाला क्षेत्र में कुछ बदमाश लोहे के पाइप को काटने की कोशिश कर रहे थे। हम लोगों के सतर्क होने से बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में डर बना हुआ है।