BlogFeaturedछत्तीसगढ़दुनियादेशमनोरंजनराजनीति

चचिया धान मंडी में फिर घुसा दंतैल हाथी,दस बोरा धान किया नष्ट,कर्मचारी आए दहशत में

CG JAGRAN.COM/कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में मौजूद चचिया धान मंडी में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बीती रात एक बार फिर से एक दंतैल हाथी धान मंडी में पहुंच गया। हाथी को देखकर केंद्र के कर्मचारी दहशत में आ गए। इस दौरान हाथी ने दस बोरा धान को नुकसान पहुंचाया। इस साल पांच बार हाथी ने इस केंद्र में दस्तक दी है,जिससे करीब दस क्विंटल धान को नुकसान पहुंचा है। हाथी की मौजूदगी से कर्मचारी डरे सहमे नजर आए। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तब कर्मचारियों की जान में जान आई। काफी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़ा गया तब जाकर केंद्र में स्थिती सामान्य हुई।

Related Articles

Back to top button