
CG JAGRAN.COM.अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है जहां तुमान गांव में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है,कि बीती रात करीब पानै 11 बजे बसंत साहू एक अन्य व्यक्ति के साथ पिकअप वाहन में पैरा भर रहा था। इसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बसंत साहू गंभीर रुप से घायल हो गया,जिसे तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।